उत्तराखण्ड

समाजसेवी खष्टी बिष्ट को सीएम के हाथों मिला बालिका सशक्तिकरण सम्मान

भवाली। भवाली निवासी समाजसेवी खष्टी बिष्ट को बालिका सशक्तीकरण के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देहरादून में मुख्यमन्त्री आवस के सेवक सदन सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल के भवाली से खष्टी बिष्ट को सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें

बता दे कि इससे पूर्व खष्टी बिष्ट को पत्रकारिता के लिए सरोजिनी नायडू पुरस्कार तथा तृतीय हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2021 भी दिया गया था। खष्टी बिष्ट ने महिला सशक्तीकरण व बालिका विकास के क्षेत्र में अतुलनीय सेवाएँ प्रदान की हैं। इससे पूर्व कोरोना काल में भी सामाजिक सेवा के लिए कई मंचों पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

बता दें कि खष्टी बिष्ट द्वारा जी बी पन्त इण्टर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में छात्र-छात्राओं के लिए कक्षों का जीर्णोद्धार व खेल के मैदान का चौड़ीकरण भी करवाया गया है। वहीं पर्यटकों की सुविधाओं के लिए मार्गों का जीर्णोद्धार तथा शौचालयों के निर्माण व रखरखाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में निरन्तर सक्रियता बनाए रखी है जिसमें महँगाई, बेरोजगारी, महिला सम्मान, अपराध मुक्त समाज जैसे विषयों को गम्भीरता से सरकार के सम्मुख रखा है। वे वर्तमान में जीबी पन्त इंटर कॉलेज भवाली की प्रबन्ध समिति अध्यक्ष का पदभार सफलता पूर्वक निर्वहन कर रही हैं। 

To Top

You cannot copy content of this page