धर्म-संस्कृति

सिखों के 9वें धर्म गुरु तेग बहादुर का 400 वा प्रकाश वर्ष आज संपन्न हुआ

गुरु तेग बहादुर सिखों के 9वें धर्म गुरु का 400 वा प्रकाश वर्ष आज संपन्न हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल के जिला कार्यवाहक उत्तम नयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण देश में 1 से 9 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। नैनीताल जिले के सभी सात खंड और तीन इकाइयों में कार्यक्रम तय हैं। आज कार्यक्रम के अध्यक्ष युवा समाज सेवी अर्जुन बर्गली तथा मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक दीवान सिंह नयाल रहे। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  जिला प्रचारक कमल ने कहा कि हमारा देश हमेशा देशभक्त महापुरुषों के कारण वंदनीय रहा है। इसी कड़ी में गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपना बलिदान देश व संस्कृति की रक्षा के लिए किया। हम उनके ऋणी हैं। भारतीय परम्परा विश्व बंधुत्व की रही है। हमारे सिख समुदाय के बंधु सदेव सेवा भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करते है जो अनुकरणीय है। 
कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाहक चंदन नयाल ने किया। कार्यक्रम में खंड संघसंचालक राजेंद्र नयाल, नरेश नयाल, पानीराम, लीलाराम, देवेंद्र, पुरन, रमेश, ग्राम प्रधान तारी देवी, सरपंच सुनीता देवी, दीपक नयाल, माही नयाल, डूंगर बर्गली, कुंदन सिंह प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन
To Top

You cannot copy content of this page