धर्म-संस्कृति

शिव महापुराण शिव भक्ति से सराबोर हुई सरोवर नगरी नैनीताल

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा राम सेवक सभा प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण के तीसरे दिन भी विभन्न धार्मिक अनुष्ठान किये गए।कथा वाचक पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने शिव सक्ति का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि पृथ्वी माता है ।मां सबसे बड़ी है।आशीर्वाद से ही जीवन है ।राम भी आशीर्वाद ही है।साक्षात भगवती  सती  ने भगवान  पर संदेह किया  तो उनको भी तन त्यागना पड़ा।इसलिए भगवान संदेह से नहीं विश्वास से मिलते है। भगवती सती के विभिन्न पहलू पर वर्णन किया गया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने बताया कि गुरुवार को सुबह श्री गणेश पूजन,पंजागी कर्म,शिवपुराण का पूजन,ब्यास पूजा व विद्वानों को पूजन,हरि हरात्मक पूजन व रुद्राभिषेक पाठ व ग्रहों का जाप तथा शिव महापुराण पर आध्यात्मिक प्रवचन किये गए। तथा शाम को आरती भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।कहा कि 24 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।वही सैकङो की संख्या भक्त शिव भक्ति में झमने पर मजबूर होना पड़ा।इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,देवेंद्र लाल साह,मुकुल जोशी,मुकेश जोशी मोंटू,प्रो.ललित तिवारी,विमल चौधरी,हिमांशु जोशी, गिरीश जोशी,सभासद तारा राणा,विश्वकेतु वैद्य सुमन साह, मंजू रौतेला,मीनू बुदलाकोटी,कमलेश ढोढ़ीयाल,विक्की वर्मा,भावना,भारती,हेमलता पांडे, तारा बोरा,किरन साह,कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर
To Top

You cannot copy content of this page