शिक्षा

शेरवुड कॉलेज का वार्षिकोत्सव: कुमाउंनी गीत बेडू पाको बारो मासा…की धुन पर अंग्रेजी विद्यालय के छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शेरवुड कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार से शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन विद्यालय के पूर्व छात्र आई एस एस प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर आंध्र प्रदेश के आनंद कुमार झा ने किया।आगे पढ़ें

इस मौके पर इतिहास पर आयोजित प्रदर्शनी में  भारत समेत दुनिया के ऐतिहासिक नगरों को पर्दाशित किया गया था। विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। संगीत प्रदर्शनी के कुमाऊं संस्कृति पर आधारित थी। जिसमें विविध व्यंजनों को परोसा गया था। बेडू पाको बारो मासा की धुन में बच्चों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कुमाऊनी परिधान में बच्चे नजर आए। इसके भूगोल पर आधारित प्रदर्शनी में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रकोप को दिखाया गया था। जिसमे निरंतर बड़ रही मौसमी दुश्वरियों को प्रदर्शित किया गया था। साथ ही बताया गया कि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कई दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट में कला की बारीकियां नजर आई। इससे पूर्व विद्यालय के तरण ताल में बच्चों ने विविध करतब दिखाए। तरह तरह की डाइव लगाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्केटिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया गया। जिसमें छात्रों ने हैरत एंगेज करतब दिखाए। मुख्य अतिथि आनंद कुमार झा ने सभी कार्यक्रमों की खूब प्रसंशा की। कहा कि वह विद्यालय की सुविधाओं में काफी बदलाव आया है। सुविधाएं बढ़ने  से बच्चों का बेहतर विकास हो सकेगा। उन्होंने पुराने समय के कई रोचक किस्से भी सुनाए।  साथ ही विद्यालय के प्रति शुभकामना व्यक्त की। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। साथ ही होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर आई एस एस आनंद कुमार झा की धर्म पत्नी वीनिता झा, विद्यालय के पूर्व छात्र व एक्स ए डी जी आर पी सिंह, हल्द्वानी के मेयर गजेंद्र सिंह रौतेला, हेम चन्द्र पांडे, बासु साह, पूनम स्वामी, योगेश पंत, आर पी सिंह समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे। समारोह का समापन सोमवार को होगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा
To Top

You cannot copy content of this page