कुमाऊँ

शांति मेहरा व गोपाल रावत बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता ने दी बधाई

नैनीताल। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है।वही नैनीताल मंडल से पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व पूर्व महिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शांति मेहरा व सांसद प्रतिनिधि,पूर्व जिला महामंत्री व मंडल अध्यक्ष गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद शांति मेहरा व गोपाल रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे,तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। वही सदस्य बनाए जाने के बाद भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

बधाई देने वालों में सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार,मनोज जोशी, सभासद गजाला कमाल,तारा राणा,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला,भगवत रावत,सागर आर्य,प्रेमा अधिकारी,विश्वकेतु,आशु उपाध्यक्ष,संतोष कुमार,मोहित साह,भूपेंद्र बिष्ट,देवेंद्र बड़गड़वाल,दीपिका बिनवाल, हरीश राणा,आयुष भंडारी,सलमान जाफरी आदि कार्यकर्ता थे।

शांति मेहरा
गोपाल रावत
To Top

You cannot copy content of this page