कुमाऊँ

पुलिस के पहरे में ओखलकांडा की सुनीता व देवीधुरा के विजय ने लिए सात फेरे

नैनीताल जनपद भीमताल ब्लॉक के दुरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा के सुनकोट में बीते 16 मई को दीवान राम के यहाँ देवीधुरा निवासी दीवान सिंह के पुत्र विजय की बारात आयी थी तभी अचानक बारात में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूल्हे के कंधे पर गोली चला दी हादसे में दूल्हा घायल हो गया और उसको उपचार के लिए चंपावत ले जाया गया जहाँ से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।  वही अब घायल दूल्हा ठीक हो चुका है और बीते रोज विजय व सुनीता ने  पुलिस के पहरे में  देवीधुरा माँ बाराही मंदिर में सात फेरे लिए। इस दौरान केवल दूल्हा दुल्हन के परिजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

बता दें कि दूल्हा विजय को गोली मारने वाले का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, वहीं विजय के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द गोली मारने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है, परिजनों ने कहा कि उनको अभी भी खतरा बना हुआ है, अगर जल्द से जल्द आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

To Top

You cannot copy content of this page