धर्म-संस्कृति

स्कूली बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया हिंदू नव वर्ष का स्वागत

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा में हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि  पदम श्री अनूप साह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति जय अम्बे भवानी की सुंदर प्रस्तुति दी। सभी ने एक  दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।आगे पढ़े….

इस अवसर पर पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने  मंत्रोचार के साथ 12 रशियों का फलादेश बताया तथा  समस्याओं का निवारण भी बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। बीरेंद्र ने हारमोनियम, हर्षिता ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पदमश्री अनूप साह ने कहा कि प्रकृति के साथ मनाए जाने वाले पर्व ऊर्जा से भरे होते हैं। कहा कि प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। इसके बाद फागोत्सव फोटोग्राफी जो कुरमांचल बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित  की गई थी, उनके विजेताओं को पुरस्कृत किया।फोटोग्राफी प्रतियोगिता  का निर्णय  थ्रीष कपूर ,उमेश गोगना ,मुकेश श्रीवास्तव ने किया तथा संयोजक हिमांशु जोशी रहे। प्रथम पुरुस्कार 7500रुपये के साथ  अदिति खुराना, द्वितीय 5000 सुरेश कांडपाल, तृतीय 3500 प्रो ललित तिवारी और चार सांत्वना  1000  रुपये धनराशि के वितरित किए गए। जिनमें उदित साह, सरिता त्रिपाठी,दीप्ति बोरा, प्रांजल साह को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, गिरीश जोश , महासचिव जगदीश बवाड़ी ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी , मुकेश जोशी मंटू डॉक्टर महेंद्र राणा ,डॉक्टर किरण लाल साह , मुकुल जोशी ,डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, हिमांशु जोशी मित्र ,दीपा पांडे ,गीता साह , भारती सह , दिव्य साह , मीनू बुदलकोटी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page