राजनीति

अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का स्वागत

नैनीताल। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का मंगलवार को पहली बार नैनीताल पहुंचने पर अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया ने स्मृति चिन्ह तथा बुके देकर स्वागत किया।

वही रोहित भाटिया ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ता नए जोश के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री द्वारा जो भी आदेश अनुसूचित मोर्चे को दिया जाएगा उसका ईमानदारी से अनुपालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग सड़क धंसने व पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी सुरक्षा को लेकर आवागमन बंद
To Top

You cannot copy content of this page