रामगढ़। पंचायत चुनाव में नैनीताल जनपद से भाजपा को अधिकांश सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है।वही रामगढ़ ब्लॉक के सुपी जिला पंचायत सीट से भी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने 1700 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हरा कर सुपी सीट अपने नाम कर ली है।बता दे कि पुष्पा नेगी रामगढ़ ब्लॉक की लगातार दो बार की ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है।वही अब जिला पंचायत सीट पर जीत के बाद वे भी जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो चुकी है।वही जीत के बाद पुष्पा नेगी सहित उनके पति लाखन सिंह नेगी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।वही आगमी विधानसभा चुनाव में भी लाखन नेगी को इसका काफी फायदा मिल सकता है।बता दे कि बीते विधानसभा चुनाव में भी लाखन सिंह नेगी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
