दुर्घटना

दुःखद: अमोड़ी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की मौत चार घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, आए दिन लोगों को अपने परिजनों को खोना पड़ रहा है। वहीं बीते रोज चंपावत जनपद के टनकपुर मार्ग पर  एक मैक्स वाहन संख्या uk 03 टीए 3713  खाई में जा गिरी वाहन में 7 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। 
पुलिस के अनुसार उक्त वाहन दुर्घटना में वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि एक की हालत सामान्य है

मृतकों के नाम
1- केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली।
2-  दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3-  हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

 घायलों के नाम
1- कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई।
2- सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3- सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक)
4- ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा (हालत सामान्य)

To Top

You cannot copy content of this page