दुर्घटना

दुःखद: भीमताल भोर्सा गांव के होमगार्ड महेश की नाले में बहने से मौत, विधायक कैड़ा व ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने व्यक्त किया दुख

भीमताल ब्लॉक के भोर्सा गांव के नाले में बहने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भीमताल ब्लॉक क भोर्सा गांव का रहने वाला था। 

पुलिस के अनुसार बीती देर रात नाला उफान पर होने के चलते होमगार्ड नाले के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद आज सुबह महेश का शव नाले में मिला सूचना मिलने के बाद मृतक महेश के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसके बाद पुलिस ने सबको पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

उनके मौत की खबर के बाद स्थानीय विधायक राम सिंह खेड़ा भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

To Top

You cannot copy content of this page