दुर्घटना

दुखद ब्रेकिंग:अल्मोड़ा खाई में गिरा बारात का वाहन चार की मौत।

अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बारातियों को लेकर लौट रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। जिसमे 4 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। यह हादसा अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है। बीते शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। जो आज सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी एक अल्टो नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल को भेज दिया है। खबर लिखने तक प्रशासन की टीम घटनास्थल नहीं पहुंची है। 

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा:नैनीताल मुक्तेश्वर की बेटी कविता को ढूंढने में करें मदद

ग्रामीणों के मुताबिक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमे 2 महिलाए व 2 पुरुष बताए जा रहै है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए है। एसडीआरएफ की टीम भी रास्ते मे है। घटनास्थल पहुंचने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

To Top

You cannot copy content of this page