कुमाऊँ

सभासद राजू टांक के निधन पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने व्यक्त किया गहरा दुख

नगर पालिका सभासद राजू टांक के निधन पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने व्यक्त किया गहरा दुख।

नैनीताल। बीते चार दिनों में नगर के दो युवाओं की ह्रदयघात से निधन हो चुका है। 26 जनवरी को नगर के ताल चैनल के 42 वर्षीय दीपक बिष्ट का ह्रदयघात से  निधन हो गया वहीं सोमवार देर शाम हृदयाघात से ही  आवागढ़ वार्ड 13 के 32 वर्षीय युवा सभासद व पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू टांक का भी निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद नगर पालिका सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

राजू के निधन पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा के शांति की दुआ मांगी है। और कहा है कि भगवान परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।बता दे कि बीते 25 जनवरी को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का भी निधन हुआ है।

To Top

You cannot copy content of this page