राजनीति

रोहित भाटिया को लगातार दूसरी बार मिली अनुसूचित मोर्चा नैनीताल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नैनीताल। भाजाप अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य की संस्तुति व जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के निर्देशों के बाद नैनीताल जनपद के सभी मंडलों के अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें नैनीताल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार रोहित भाटिया को दी गई है। घोषणा के बाद अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है पूर्व की भांति उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page