धर्म-संस्कृति

राशिफल जून 2023: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

1मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए जून माह शुभ फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यवसाय का मार्ग प्रशस्त होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। हनुमान जी को लड्डू और सिंदूर अर्पित करें। 2 वृषभ राशि–वृषभ राशि के जातकों के लिए जून माह शुभ फल कारक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। न्यायालय संबंधी कार्य में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। पदोन्नति की पूर्ण संभावना। परंतु दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है अतः क्रोध व वाणी पर संयम रखें। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। व शुक्रवार को चीनी दान करें। 3 मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए जून माह सामान्य फल कारक रहेगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मित्र जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। शिक्षा का क्षेत्र मजबूत रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। भवन निर्माण के लिए समय अनुकूल। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश वंदना करें। सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। एवं प्रतिदिन सायंकाल हनुमान चालीसा का पाठ करें। 4 कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए जून माह सामान्य फल कारक रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। परंतु संतान पक्ष से मतभेद होने की संभावना। स्त्री के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी एवं आंशिक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। शिक्षा का क्षेत्र मजबूत रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। रुद्राष्टकम का पाठ करें व पूर्णिमा का उपवास रखें। 5 सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए जून माह शुभ फल कारक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से उदर विकार होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें। एवं रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 6 कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए जून माह शुभ फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। न्यायालय संबंधी परेशानी में पड़ सकते हैं अतः व्यर्थ के विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं। 7 तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए जून माह उत्तम फल कारक रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग के भाग्य में वृद्धि होगी। एवं पदोन्नति होने की पूर्ण संभावना है। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। इत्र का प्रयोग करें। शुक्रवार को चीनी दान करें। 8 वृश्चिक राशि –वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून माह सामान्य फल कारक रहेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। नया निवेश न करें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सायंकाल पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू को सिंदूर अर्पित करें। 9 धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए माह शुभ फल कारक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंगों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अतः सामंजस्य स्थापित करें। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । 10 मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए माह शुभ फल कारक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष में दीपक प्रज्वलित करें। 11 कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए जून माह मध्यम फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। ह्रदय विकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लंबी यात्राओं से बचें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। 12 मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्य के प्रति उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में अरुचि रह सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। नया निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। उदर विकार हो सकते हैं अतः खानपान पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्राएं करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित
To Top

You cannot copy content of this page