कुमाऊँ

राशिफल फरवरी 2023:ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी..आप भी देखे कैसा रहेगा आपका फरवरी माह

फरवरी माह में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं शीतलहर चलेगी उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों में खंड वृष्टि हो सकती है।आगे पढ़ें

1 मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। भूमि, भवन एवं वाहन के क्रय के पूर्ण योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 2 वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। कुटुंबजनों का विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। नौकरी पेशा वर्ग को आंशिक धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के पूर्ण योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोटिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें एवं देवी लक्ष्मी की स्तुति करें। 3 मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। किसी भी कार्य की सफलता हेतु अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। नया व्यापार प्रारंभ करने से बचें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें बुधवार को गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। 4 कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। मित्रजनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।5 सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के पूर्ण योग। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ है करने हेतु शुभ समय। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें एवं सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। 6 कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ समय है। भूमि, भवन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु गणेश वंदना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें एवं मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। 7 तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में सामान्य धन लाभ। नया कार्य प्रारंभ करने से बचें। प्रतिद्वंद्वियों से सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है यात्राएं सफल रहेंगी लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें शुक्रवार को गाय को मीठी रोटी खिलाएं। 8 वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्राएं करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल चढ़ाएं। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। 9 धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक क्रोध से बचें एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु शुभ समय नहीं है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें एवं शिवजी को प्रतिदिन जल अर्पित करें।10 मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। स्वजनों से उतार-चढ़ाव भरे संबंध रहेंगे जिस कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करें शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें।11 कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। संतान से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना अतः अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लंबी यात्राओं से बचें लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें एवं पीपल पर जल अर्पित करें।12 मीन राशि –मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि, भवन, वाहन करने हेतु शुभ समय। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। संतान पक्ष से विशेष सुख प्राप्त करेंगे। उदर विकार होने की संभावना अतः खानपान पर विशेष ध्यान दें। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी 8395806256

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर
To Top

You cannot copy content of this page