उत्तराखण्ड

राशिफल अप्रैल 2023: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

अप्रैल 2023 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे दक्षिण व पूर्वी प्रांतों में तूफानी हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, एवं पंजाब के कई स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों की हानि हो सकती है।1 मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह मध्यम फल कारक रहेगा। पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन व्यय होगा। दुष्ट संगत से अनुचित कार्य संभव है। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग का स्थानांतरण संभव। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर वह गुड़ का भोग लगाएं। 2 वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से न्यायालय संबंधी रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाई बंधु एवं मित्र जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होने की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।3 मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह शुभ फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों एवं भाई-बहन का सहयोग प्राप्त करेंगे। नया भवन निर्माण हो सकता है। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन शिवजी को जल अर्पित करें। गाय को चारा दान करें। 4 कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह शुभ फल कारक रहेगा। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए पदोन्नति के योग। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। भौतिक सुखों में धन खर्च होने की संभावना। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावनाएं। लंबी यात्राएं कष्टदायक रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 5 सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह सामान्य फल कारक रहेगा। उन्नति हेतु प्रयासरत रहेंगे व सफलता प्राप्त करेंगे। संपत्ति विक्रय के लिए माह अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा,पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 6 कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव हो सकता है। पठन-पाठन में अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा यात्रा सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें बुधवार को चारा दान करें एवं मूंग की साबुत दाल दान करें। 7 तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह शुभ फल कारक  रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी सेवाएं प्राप्त करने हेतु उत्तम समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले के वृक्ष पर घी का दीपक प्रज्वलित करें। गुड़ चने का भोग लगाएं। 8 वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। कुटुंब से सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं  सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमानष्टक का पाठ करें एवं हनुमान जी को लड्डू और सिंदूर अर्पित करें। 9 धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 10 मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। न्यायालयीय संबंधी मामलों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। कुटुंब जनों का विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 11 कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। योजनाबद्ध कार्य में लाभ प्राप्त करेंगे। पूंजी निवेश हेतु शुभ समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पूर्ण योग बन रहे है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ पदोन्नति की संभावनाएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें। 12 मीन राशि:  मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद से बचें। अनावश्यक धन खर्च से बचें। कर्ज देने से बचें। माता-पिता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अन्यथा उदर विकार होने की संभावना। शनिवार को लंबी यात्राएं करने से बचें। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी
To Top

You cannot copy content of this page