चुनाव

नैनीताल में नाव मालिक समिति के चुनाव चौथी बार अध्यक्ष चुने गए राम सिंह बिष्ट


नैनीताल। नैनीताल में मल्लीताल नैना देवी मंदिर धर्मशाला में मंगलवार को नाव मालिक समिति के पंचवर्षीय चुनाव संपन्न हुए। जिसमें राम सिंह बिष्ट अध्यक्ष, नैन सिंह चौहान सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह बोहरा चुने गए। निर्विरोध रूप से भुवन चंद्र को उपाध्यक्ष और उप सचिव पद के लिए विजय कुमार को चुना गया।

विशेष बात यह है कि 20 सालों से राम सिंह बिष्ट अध्यक्ष पद पर काबिज बने हुए हैं और इस बार भी उन्होंने अपना चुनाव में दम दिखाया। वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष का भी यह तीसरा कार्यकाल है।

बोट एसोसिएशन के मैनेजर विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि
चुनाव प्रक्रिया के दौरान 222 प्रतिभागियों में से 140 नाव मालिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राम सिंह बिष्ट को 70, प्रमोद सिंह पवार को 23, वीरेंद्र सिंह पंवार को 43 वोट पड़े और 4 वोट निरस्त कर दिए गए, सचिव पद पर नैन सिंह चौहान को 91, पूरन सिंह लाखन को 44 वोट पड़े और 5 वोट निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए पूरन सिंह बोहरा को 77, जगदीश चंद्र को 59 वोट पड़े और 4 वोट निरस्त हुए।
मतदान अधिकारी में गोपाल सिंह बिष्ट मनमोहन सिंह बिष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे। जिनकी
देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम
To Top

You cannot copy content of this page