
अल्मोड़ा।शनिवार को राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के व्याख्यान कक्ष में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉo वसुंधरा लसपाल द्वारा किया गया, उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. छत्र सिंह कठायत द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा जनजातीय समाज की भारतीय सामाजिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज एवं नेताओं के द्वारा किए गए योगदान, जनजातीय ज्ञान पद्धति एवं जनजातीय जीवन के सांस्कृतिक पक्ष पर विस्तार पूर्वक अपनी विचार प्रस्तुत किए गए। उक्त कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशी तिवारी, द्वितीय स्थान रितिका तिवारी, तृतीय स्थान सुहानी आर्या ने प्राप्त किया। डॉ राजेंद्र चंद्र पांडे द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अनुपमा तिवारी , डॉ प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, श्री कमल बनकोटी, श्री हेमंत सिंह मनराल, श्री विनोद रतन एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




