नैनीताल। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह पुरस्कार शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के लिए प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए कुल 19 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिसमे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता का चयन भी हुआ है जिसको लेकर स्कूल सहित पूरे शहर में हर्ष का माहौल बना हुआ है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




