धर्म-संस्कृति

15 जून कैची धाम स्थापना दिवस के सफलतम आयोजन के लिए की गई प्रार्थना

भवाली। नगर पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को कैंची धाम स्थित नीब करोली मंदिर में 15 जून स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की। बाबा को कंबल ओढ़ाकर कर्मचारियों ने स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए नगर वासियों की ओर से भी प्रार्थना की। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया। कैची धाम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्र कर निस्तारण भी किया गया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बाबा के कृपा से ही हर साल आयोजन सफल होता रहा है। इस वर्ष और अधिक संख्या में भक्तों के पहुँचने की बात कही जा रही है। जिसके चलते जिला प्रशासन के निर्देशन में तैयारियां की जा रही है। आयोजन सफल हो इसलिए बाबा से सभी नगर पॉलिका कर्मचारियों ने प्राथना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अधिसाशी अधिकारी संजय कुमार, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मनोज तिवारी, प्रियंका जोशी, पंकज जोशी, गौरव नेगी, रमेश भट्ट, गोविंद बिष्ट आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप
To Top

You cannot copy content of this page