राजनीति

पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट के नेतृत्व में धारी ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ

भीमताल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू हो चुका है।अभियान का मकसद संगठन को मजबूत करना और मोदी सरकार पर हल्ला बोलना है। वही भीमताल विधानसभा में भी पीसीसी सदस्य व  नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धारी विकासखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग सड़क धंसने व पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी सुरक्षा को लेकर आवागमन बंद

गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट
To Top

You cannot copy content of this page