कुमाऊँ

तीन माह से वेतन नही फिर भी पालिका कर्मचारी कर रहे है काम

नैनीताल। नगर का सबसे महत्वपूर्ण विभाग नगर पालिका में कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नही मिला है।उसके वावजूद कर्मचारी अपने कर्तब्य का बखूबी निर्वहन कर रहे है।और सफाई कर्मचारी भी हर रोज अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से कर रहे है जिसके वावजूद पहले की भांति नगर कई गुना अधिक साफ हो चुका है।बता दे कि नगर पालिका के पास हमेशा से ही अपने कर्मचारियों को वेतन देने में काफी फजीहत उठानी पड़ती है।जिसके चलते कर्मचारियों को कभी भी माह के अंत में वेतन नही मिल पाता है,बल्कि तीन-चार माह में एक बार दिया जाता है। जिसके चलते हमेशा से ही कर्मचारियों की पालिका के साथ नोक झोंक होती रहती है।और सफाई कर्मचारी कई बार कार्य बहिष्कार भी कर देते थे।जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाती थी,लेकिन इस बार वे लोग भी पूरी ईमानदारी से अपने भूमिका निभा रहे है।अमूमन पर्यटन सीजन के दौरान नगर में अक्सर गंदगी दिखाई देती थी।लेकिन इस बार कर्मचारियों को तीन माह का वेतन मिले बिना भी सीजन के दौरान पहली बार नगर इतना साफ और स्वच्छ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page