नैनीताल। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह को उत्कृष्ट जिलाधिकारी का अवार्ड राज्यपाल की ओर से मिलने पर उनका स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल पूजा चंद्र और स्टोर अधीक्षक राजेंद्र जोशी ने उन्हें पौधा भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी से पालिका की योजनाओं पर भी चर्चा की गई साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गयीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
