कुमाऊँ

नैनीताल में तेंदुए का आतंक गाय को बनाया शिकार,लोगो में दहशत

नैनीताल। बीते कुछ वर्षों से नैनीताल व उसके आसपास के समीपवर्ती क्षेत्रों में तेंदू का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात को भी चिड़ियाघर के समीप तेंदुए ने गाय को शिकार बनाया है, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि बीते दो सालों से अब तक नैनीताल, भुजियाघाट, ज्योलीकोट, चोपड़ा, भवाली रोड, ताकुला, कालाढूंगी रोड में लोग तेंदुओं की काफी संख्या देखी गयी है। वही बुधवार की रात को चिड़ियाघर के समीप घरों के समीप ही तेंदुए ने गाय को अपना शिकार बनाया है। जिसके बाद स्थानीय लोगो का कहना है कि क्षेत्र में कई बार तेंदुओं को देखा गया है। जिसके चलते लोगो में भय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में बीते लंबे समय से तेंदुए देखे जा रहे हैं। सूचना के बाद कोशिश रहती है कि जानवर को जंगल की ओर भगाया जा सके। यदि अप्रिय घटना की आशंका होती है तो क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।

To Top

You cannot copy content of this page