नैनीताल।पंगूट-देचौरी मोटर मार्ग निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर बुधवार को बगड़ तल्ला,बगड़ मल्ला,महरोडा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सांसद अंजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया।इस दौरान पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, गीता देवी, पुष्पा देवी,नीरज गंगोला, भास्कर गंगोला, टीकम सिंह गंगोला, ललित गर्जोला, मदन त्रिपाठी, गणेश चन्द्र, हरीश चंद्र बुढलाकोटि, गिरीश चन्द्र, राजेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




