कुमाऊँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद

नैनीताल। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।जिसके तहत नैनीताल में भी शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्तओं ने नगर के मल्लीताल स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।तथा सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।आगे पढ़ें

मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

इस दौरान विधायक सरिता आर्य,सभासद मोहन नेगी, सभासद गजाला कमल,अरविंद पडियार,कमलेश ढोडियाल,भुपेन्द्र बिष्ट,मोहित रौतेला,मोहित लाल साह,विश्वकेतु,संतोष कुमार,विक्की बर्मा आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page