बीते वर्ष अकटुबर में आई भीषण आपदा से पूरे जनपद में काफी जानमाल का नुकसान हुआ था वही नैनीताल नगर में भी काफी नुकसान हुआ था जिसको लेकर डीएम धीराज गर्ब्याल के प्रयासों से आपदा मद से लगभग सभी पीड़ितों तक सहायता राशि पहुँचा दी गयी है। नैनीताल नगर में भी हुए क्षति व पुनर्निर्माण के लिए डीएम द्वारा नगर पालिका को 30 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है जिसको लेकर बुधवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल का आभार व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
