कुमाऊँ

भवाली में पालिकाध्यक्ष ने किया पौधरोपण,लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

भवाली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानों पर पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भवाली में भी पौधा रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

बता दें भवाली चिल्ड्रन पार्क में भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा समाजसेवियों व पर्यावरण मित्रों के साथ सफाई अभियान चलाया।

इसी के साथ पार्क में मोरपंखी का पौधे का रोपण किया। इसी के साथ पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा व समाज सेवियों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रो के लिए हर दिन पर्यावरण दिवस है। ये हर दिन शहर के साफ स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भागीदारी निभाते हैं। इसलिए हर दिन को इसी तरह मानने की जरूरत है। जिससे समाज व देश को स्वच्छ व साफ किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान समाजसेवी गौरव जोशी,राजू जोशी,हरीश जोशी, पर्यावरण हेड शिशुपाल वाल्मिकी,डोर टू डोर सुपरवाइजर पप्पू वाल्मिकी,डोली वाल्मिकी आदि जुटे रहे

To Top

You cannot copy content of this page