दुर्घटना

दुखद:भवाली बंद कमरे ने मिला ब्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

भवाली: रविवार को भवाली में एक बंद कमरे में 50 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम अरुण मराठा था।

अरुण पिछले कई वर्षों से भवाली में रह रहा था। वह नैनीताल और आसपास के सुनारों की दुकान से सोने के जेवर इत्यादि गलाने का काम करता था। अरुण मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला था। इन दिनों वह अपने परिवार के सदस्यों को महाराष्ट्र में छोड़ कर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पहाड़ी से टैक्सी के ऊपर गिरे बोल्डर बाल-बाल बची यात्रियों की जान

क्षेत्रवासियों में अरुण के महाराष्ट्र से लौटने के कारण कोरोना की वजह से उसकी मौत होने की भी चर्चाएं हैं।

वही भवाली कोतवाली के कोतवाल संजय गर्बयाल ने बताया कि वह बीमार था, संभवतया बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है।

To Top

You cannot copy content of this page