राजनीति

गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पंजाब सरकार का पुतला फूंका


नैनीताल/गरमपानी। गरमपानी के भाजपा  कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल के नेतृत्व में पंजाब की कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया।और जमकर नारेबाजी की गई। 
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने कहा कि विगत दिन पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुरक्षा में हुई चूक को लेकर  गरमपानी मंडल सहित नैनीताल विधान सभा के भाजपाई कठोर शब्दों में निंदा करते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि गरमपानी में कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन की मांग की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

इस दौरान महामंत्री देवेंद्र सिंह बोहरा, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, दामोदर जोशी, हेम आर्य, योगेश ढौंडियाल आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page