शिक्षा

जीआईसी खैरना में विज्ञान महोत्सव का आयोजन,विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

खैरना: राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय का छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुती दी।

जीआइसी खैरना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र बजाज व एकता रेकवाल ने संयुक्त रुप से किया। वहीं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया। 

विज्ञान महोत्सव के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला व विज्ञान ड्रामा आयोजित किया गया। विज्ञान ड्रामा विषय पर स्वच्छता पर कार्यक्रम हुआ। ममता, वर्षा, पूजा, भूमिका, वैशाली, खुशबू, सपना, हर्षिता, प्रियंका ने भागीदारी की। विज्ञान प्रदर्शनी में सक्षम पहले जबकि कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के शिक्षक सतीश रिखाड़ी द्वारा किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित

इस दौरान विनोद कुमार वर्मा, सचिन जोशी, दीप चंद्र बुधानी, सतीश तिवारी  आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page