कुमाऊँ

आईटीआई भवाली में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन 

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देशो पर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पराविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार व कु.अंबिका द्वारा भवाली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाईन्स  में राष्ट्रीय युवा दिवस के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में यशवंत कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई  एवं किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार सहायता प्रदान करता है। कहा कि स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

कु.अंबिका ने कहा कि जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं कर सकते, तब तक खुदा या भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकते। खुद को या दूसरों को कमजोर समझना दुनिया का एकमात्र पाप है। कभी ये मत समझना कि किसी भी आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य बीके जोशी ,भुवन राम महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page