कुमाऊँ

राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरुस्कृत

बेतालघाट। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के सफल निर्वहन हेतु अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बेतालघाट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थिति रही। जिसके चलते विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 

उप शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं से गंभीरता से पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बनाने का आह्वान किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मानसी बिष्ट पहले, राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की लतिका सागुडी़ दूसरे तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की विशाखा बुधौडी़ तीसरे स्थान पर रही। उप शिक्षा अधिकारी तथा प्रधानाचार्य दिनेश चंद उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उनकी सराहना की गई ।  साथ ही छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस दौरान कार्यक्रम में  निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चम्पा जलाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा अनिता बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन बुधोड़ी, प्रधान प्रतिनिधि दीपक रेखाड़ी, शिक्षक उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page