नैनीताल। हमेशा की तरह इस बार भी अपने समाज व कर्मचारी हित मे फिर एक बार र्पूव सभासद राहुल पुजारी का चेहरा सामने आय है।इस बार एक बडा ही अलग मुद्दे को लेकर राहुल पुजारी ने कर्मचारी हित मे आवाज बुलंद की है।मामला वर्ष 2023 के पर्यटन सिजन मे व उसी वर्ष माँ नन्दा देवी महोत्सव मे आउट सोर्स के माध्यम से नगर पालिका परिषद नैनीताल व जिस संस्था दा्रा कर्मचारियों से काम लिया गया.के खिलाफ है,बता दे की वर्ष 2023 मे पालिका प्रशासन व कार्यदायी संस्था द्वारा आउट सोर्स के माध्यम से कर्मचारियों से नगर मे सफाई का कार्य तो लिया किन्तु आज की तिथि तक उनके वेतन का र्पूण भुगतान नही किया गया है। एसे मे राहुल पुजारी द्वारा कर्मचारियों व उनके परिवार जनो की आवाज बनकर पालिका प्रशासन को पत्र दिया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि अगले 10 दिवस के भीतर पालिका प्रशासन उक्त वर्ष 2023 के आउट सोर्स के कर्मचारियों का भुगतान संस्था द्वारा करवाने की कृपा करे अन्यथा कि दशा मे 11 वे दिन उनके द्वारा पालिका मे एक दिवसीय धरना व 12 वे दिन पालिका प्रशासन व कार्यदायी संस्था के विरुद्ध मा० उच्च न्यायालय मे वाद दायर करने को विवश रहेंगे जिसकी र्पूण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
