चुनाव

सरिता की जीत पर युवा मोर्चा गरमपानी मंडल कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिष्ठान वितरण कर खेली भगवा होली

नैनीताल। विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल सीट पर आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। हालांकि हल्द्वानी में चल रही मतगणना के सभी चरणों में नैनीताल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य की एक तरफा जीत को लेकर गरमपानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

कार्यकर्ताओं ने सरिता आर्य की जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भगवा होली खेल कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

बता दें कि गुरुवार को सुबह से ही मतगणना के रुझानों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी भारी उत्सुकता बनी हुई थी। वहीं नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी सरिता आर्य ने पहले चरण से ही बढ़त बना ली थी। जिसको अगले चरणों में भी सरिता आर्य ने बरकरार रखा। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई चुनाव परिणाम में सरिता आर्य का जीत का रुझान देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह उमड़ने लगा। वहीं सभी 12 चरणों की मतगणना पूर्ण होने पर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने 7918 वोटों से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर

बता दें कि नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरीता आर्य, कांग्रेस से संजीव आर्य, आम आदमी पार्टी से हेमचंद्र आर्य, उक्रांत से ओम प्रकाश, बसपा से राज कमल सोनकर मैदान में थे।

नैनीताल विस से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर
भाजपा गरमपानी मंडल कार्यकर्ताओ और युवा मोर्चा मंडल कार्यकर्ताओं ने भगवा होली खेलकर क्षेत्र में मिष्ठान वितरण किया। साथ ही गरमपानी स्थित भाजपा कार्यालय के समीप एकत्रित हुए सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, नीरज जलाल , मोहित पांडे, संजय पांडे, देवेंद्र भण्डारी, ग्राम प्रधान छड़ा खैरना कन्नू गोस्वामी व गरमपानी मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page