धर्म-संस्कृति

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जगमग कैंची धाम,देखे मंत्रमुग्ध कर देना वाला वीडियो

नैनीताल। 15 जून  बाबा नीम करौली के धाम कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व ही  देश के कोने-कोने से भक्त पहुंचने लगे हैं। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा कैंची धाम को बिजली की लाइटों से सजाया है।बता दे कि अमूमन कैंची धाम में वर्ष भर देश-विदेश से भक्त बाबा के दर्शन को पहुचंते है, लेकिन बीते वर्ष 17 नवंबर को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा साथ बाबा नीम करौली के धाम कैंची मंदिर, काकड़ीघाट व हनुमानगढ़ धाम पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान एक सप्ताह तक वे नैनीताल में ही रहे और बाबा के सभी मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद मैदान पर लौटते ही 10 जनवरी को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 87 गेंद पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसके बाद से बाबा के प्रति लोगों की आस्था और अधिक बढ़ गयी है। तब से हर रोज कैंची धाम में देश-विदेश से भक्तों का हुजूम उमड़ने लगा है।और 15 जून स्थापना दिवस पर भी लाखों की संख्या में भक्तों की पहूंचने की उम्मीद जताई जा रही है।देखे वीडियो

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

To Top

You cannot copy content of this page