नैनीताल

पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल के निर्देशन पर नैनीताल को संवारने की पहल: वेंडर जोन,सोलर बोट और थ्री बिन पॉलिसी से बदलेगी नैनीताल की तस्वीर

Ad

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल को और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार ठोस कदम उठा रही है. शहर की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता और प्रसिद्ध नैनी झील से है, और इसी को संरक्षित रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं।पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने बताया कि नगरपालिका द्वारा सबसे अहम पहल स्ट्रीट वेंडरों के लिए वेंडर जोन तैयार करना है. इस योजना के तहत 121 स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी दुकानें आवंटित की जाएंगी. इससे न केवल शहर की सड़कों पर अव्यवस्था कम होगी, बल्कि छोटे व्यापारियों को भी एक सुरक्षित और व्यवस्थित रोजगार का अवसर मिलेगा. वेंडर जोन बनने से पर्यटकों को भी एक ही स्थान पर स्थानीय उत्पादों और खानपान का बेहतर अनुभव मिल सकेगा।आगे पढ़ें सफाई व्यवस्था के लिए लागू की गई व्यवस्था….

सफाई व्यवस्था के लिए लागू की गई व्यवस्था।डॉ खेतवाल ने बताया कि नैनीताल शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पालिका ने Three Bin Policy लागू की है. इसके तहत हर घर को तीन रंगों लाल, हरा और पीला के डस्टबिन दिए जा रहे हैं, जिनमें क्रमशः मेडिकल, जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य कचरे के सही निस्तारण के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखना है. इसके लिए नगर पालिका द्वारा डोर-टू-डोर कैंपिंग कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे नागरिक खुद इस अभियान का हिस्सा बन सकें आगे पढ़ें सफाई के लिए सोलर बोट लाने की तैयारी…..

सफाई के लिए सोलर बोट लाने की तैयारी।डॉ सरस्वती खेतवाल ने नैनी झील की सफाई को लेकर भी एक बड़ी योजना बताई है. पालिका जल्द ही एक सोलर आधारित इलेक्ट्रिक बोट लाने की तैयारी में है, जो झील की सफाई का काम करेगी. इस बोट की खासियत यह होगी कि यह पर्यावरण के अनुकूल होगी और बिना प्रदूषण फैलाए झील से कचरा हटाने में सक्षम होगी. उम्मीद है कि इस एक ही बोट से पूरी झील की सफाई प्रभावी तरीके से की जा सकेगी, जिससे झील की सुंदरता और पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित रखा जा सकेगा।आगे पढ़ें पालिकाअध्यक्ष की पहल…..

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन नेगी सहित पांच बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

पालिकाअध्यक्ष की पहल पर कचरा निस्तारण के लिए की जा रही व्यवस्था।इसके अलावा, शहर के कचरे के निस्तारण के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है. नैनीताल का कूड़ा एकत्र कर हल्द्वानी के गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रुसी बाईपास क्षेत्र में 5 नाली भूमि आवंटित की गई है. यहां से कचरा परिवहन के लिए सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे कचरा प्रबंधन और अधिक सुगम हो सकेगा।आगे पढ़ें अवैध अतिक्रमण पर लगाई जा रही लगाम….

अवैध अतिक्रमण पर लगाई जा रही लगाम।अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए भी नगर पालिका ने एक विशेष टीम का गठन किया है. यह टीम समय-समय पर शहर में अतिक्रमण हटाने का कार्य करती है, ताकि सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सके. खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाती, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है. वेंडिंग जोन के निर्माण के लिए पंचम वित्त राज्य आयोग से 407.44 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 162.97 लाख रुपये की धनराशि नगर पालिका को आवंटित हो चुकी है. इसके तहत कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है और जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद है. इन सभी पहलों से साफ है कि नगर पालिका परिषद नैनीताल शहर को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित पर्यटन स्थल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है. यदि इन योजनाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो आने वाले समय में नैनीताल न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी एक आदर्श शहर बन सकता है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top