कुमाऊँ

मेहंदी के दिन दुल्हन ने किया खूब डांस और शादी के दिन भाग गई प्रेमी के साथ

बीते शनिवार 16 अप्रैल को बागेश्वर जनपद के सात गांव में शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार को बारात आनी थी। मेहंदी के दिन दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। लेकिन डांस करने के बाद देर रात को दुल्हन अचानक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। ये खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जब घर वालों को इसकी सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। इधर परिजन दुल्हन को ढूंढ रहे थे कि उन्हें मंगलवार को सूचना मिली की दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ सोमेश्वर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर

बता दें, की विवाह के बाद दूल्हा व दुल्हन ने कहा कि वे दोनों बीते 6 वर्षों से एक-दूसरे को प्यार करते हैं, लेकिन उसके घर वाले विवाह के लिए सहमत नहीं हो रहे थे। इसलिए उन्होंने भाग कर शादी कर ली।

To Top

You cannot copy content of this page