शिक्षा

स्कूल टॉप कर सेंट मेरी की छात्रा फातिमा ने मातृ दिवस पर अपनी मां को दिया खास तोहफा 

नैनीताल। सेंट मेरी कान्वेंट में दसवीं में अध्ययनरत  फातिमा सिद्दीकी ने बोर्ड परीक्षा में  97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मातृ दिवस पर अपनी माता को स्कूल टॉप कर तोहफा दिया है।बता दें कि सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा फातिमा ने  सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। फातिमा  नैनीताल निवासी है उनके पिता जमाल एहसान  व्यवसाई व माता मुनीर जहाँ गृहणी है। फातिमा ने बताया कि वह रोजाना मेहनत और लगन के साथ  8 से 10 घण्टे पढ़ाई करती थी, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा अपने अध्यापक व विशेष रूप से अपनी माता को दिया है।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

आगे उन्होंने कहा की इन सबके सहयोग से उन्होने सफलता हासिल की है। फातिमा ने बताया कि उनका सपना है कि वह आगे चलकर एक कुशल हार्ट सर्जन बनकर नगर व देशवासियों को अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान करें।वहीं फातिमा के पिता जमाल एहसान ने बताया कि फातिमा शुरूवात से ही एक होनहार विद्यार्थी रही है, बताया कि वह पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहती है। वही उन्होंने आगे बताया कि फातिमा की बड़ी बहन आइशा भी सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रह चुकी है।

To Top

You cannot copy content of this page