

















नैनीताल जनपद ओखलकांडा ब्लॉक के नाई ग्राम निवासी पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल बीते कई वर्षों से जल संरक्षण तथा पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
नयाल द्वारा बीते तीन वर्षों मैं अपने क्षेत्र में पांच हजार से अधिक बांज ,बुरांश ,खरसू, पांगर, देवदार, काफल, खडीक ,रीठा आदि के पौधे रोपित किए गए थे, और उनकी देखभाल भी की थी जिसक बदौलत अब वे धीरे धीरे बड़े होने लगे है।
आज चंदन नयाल ने बताया कि में कर्म पर भरोसा करता हूं कर्म पर विश्वास करता हूं क्योंकि पर्यावरण पर बहुत सारी बातें हो चुकी है पर कार्य करते समय लोगों के सामने बजट की समस्या आ जाती है में बस इतना कहना चाहूंगा अगर आप प्रकृति से सच्चे मन से जुड़े हों तो प्रकृति भी साथ देती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
