कुमाऊँ

ओखलकांडा: पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल के द्वारा तैयार जंगल का वन क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण


ओखलकांडा। ओखलकांडा नाई ग्राम निवासी पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल द्वारा बीते लंबे अरसे सेपर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर कई मुहिम चलाई जा रही हैं। नयाल की मुहिम को लेकर कई बार उनको सम्मानित भी किया जा चुका है।
आज ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम पंतौली के तोक चामा में वन क्षेत्राधिकारी देवीधुरा हिमालय सिंह टोलिया व वन बीट अधिकारी दीपा द्वारा पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल के द्वारा तैयार किए जा रहे जंगल का निरीक्षण किया और गांव के लोगों से मिलकर  जंगल को बचाने की अपील की गांव के लोगों ने इस कार्य क्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और जंगल के प्रति लगाव साझा किया तथा सभी द्वारा जंगल संरक्षण का संकल्प लिया गया वही वन क्षेत्राधिकारी ने पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल के कार्यों की सराहना की।
इस दौरान वन दरोगा लक्ष्मण नयाल ,वन बीट अधिकारी लमगड़िया जी , गोस्वामी जी , ग्रामीणों में टीका सिंह नयाल ,शेर सिंह नयाल, विरेन्द्र कार्की , गोपाल सिंह ,हयाद सिंह कार्की ,उमेद सिंह , विरेन्द्र सिंह ,शेर सिंह ,मोहन सिंह, देब सिंह,तारा नयाल ,तारी देवी ,चन्द्रा देवी ,सरीता देवी , हरिप्रिया नयाल ,इन्द्रा नयाल आदि ग्रामीण ने जंगल संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page