चुनाव

भीमताल विधानसभा में कोई भी गरीब नहीं रहेगा बिना छत के:निर्दलीय प्रत्याशी लाखन नेगी

पहाड़ की जवानी होटलों में और पहाड़ो का पानी बोतलों में

भीमताल। विधानसभा चुनाव में अब मात्र 2 दिन का समय शेष बचा हुआ है जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के आखिरी लम्हों में जान झोंक दी है। वही भीमताल विधानसभा सीट से भी सभी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार प्रसार अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे रामगढ़ ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के खंस्यु क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा के लोग एक बार फिर से 2017 वाला इतिहास दोहराएंगे 
नेगी ने कहा कि विधायक को मेरे से डर लगने लगा है इस लिए मेरे ऊपर आरोप लगा रहे है, इससे साबित होता है कि वे कितना डरे हुए है। अगर विधायक ने विकास किया होता तो वे भाजपा में शामिल नही होते। 
लाखन सिंह नेगी ने कहा कि अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो कोई गरीब बिना छत के नही रहेगा, हर तोक हर गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।  
उंन्होने कहा कि ओखलकांडा भाजपा का गढ़ माना जाता है, विधायक कैड़ा तथा उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख होने के बावजूद ओखलकांडा का विकास नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page