स्वास्थ्य

प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर मंत्रियों तक को नहीं है भरोसा


उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था राज्य बनने के बाद से ही मुख्य मुद्दा रहा है,लेकिन दोनों ही सरकार  आज तक स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक नहीं कर पाए। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के चलते आए दिन लोगों को अपने परिजनों को भी खोना पड़ता है। सरकार में मंत्री भी उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर भरोसा नहीं कर पा रहे है।
ताजा मामला उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था ऊपर भरोसा नहीं है इसीलिए उन्होंने दिल्ली के एम्स में अपना ऑपरेशन कराना ही ठीक समझा, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड की है और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है कि उनकी दुआओं से उनका ऑपरेशन सफल हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page