चुनाव

निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को ओखलकांडा व धारी ब्लॉक में मिला लोगों का समर्थन

भीमताल। भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को भीमताल विधानसभा में लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है
आज नेगी ने ओखलकांडा ब्लॉक में ग्रामसभा पतलिया (लिंगरानी), महतोली (भिड़ापानी), खुजेठी, जोस्युड़ा (रौतेलाकोट) जबकि ब्लॉक धारी की ग्रामसभा सुंदरखाल, परबड़ा में ग्रामीणों से समर्थन जुटाया।
जिपंस नेगी ने वर्तमान विधायक राम सिंह पर विकास कार्यो की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि विधायक जी ने सिर्फ अपना विकास किया। जो वादे के बूते विधायक जी 2017 में सत्ता में आये थे। जनता ने अब उन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया है। 
उन्होंने कहा कि इस बार जनता नेता नहीं बेटा को अपना विधायक बनाएगी। कहा कि लाखन सिंह नेगी नेता नहीं बेटा बनकर काम करता है।
इस दौरान बुजुर्गों महिलाओं व युवाओ ने लाखन सिंह नेगी को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया।
इस दौरान दीपक चोसाली, प्रधान बलना विपिन सनवाल, जीवन कुमार, सुरेश मेलकानी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page