शिक्षा

एनसीसी कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ

नैनीताल। 5 यूके नेवल विंग, एनसीसी, डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय,के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। इसके अन्तर्गत कैडेट कैप्टन अरिन राणा दिनांक 22 से 25 मार्च 2023 तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे।आगे पढ़ें

डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी सब लै.डॉ. रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ सैन्य गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैडेट कै.अरिन राणा इस वर्ष डी0एस0बी0 परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्याल के नेवल एन0सी0सी0 के दूसरे कैडेट होंगे जो विदेश यात्रा कर रहे हैं। इससे पूर्व कैडेट दाबेश कोरंगा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मॉलद्वीप की यात्रा कर चुके हैं। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन

उनकी इस उपलब्धि पर  कुलपति प्रो एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चन्द्रा,कैप्टन चन्द्र विजय नेगी, कमांडिंग ऑफीसर, प्रो नीता बोरा शर्मा, प्रो एल इस लोधियाल, प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो ललित तिवारी, प्रो एचसीएस बिष्ट, प्रो दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो संजय पंत, प्रो सावित्री कैड़ा, डा गगनदीप  होथि, डा विजय कुमार द्वारा शुभकामनाएं दी है।

To Top

You cannot copy content of this page