शिक्षा

नशा मुक्त भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता: ललिता ने पहला,विनीता ने दूसरा व गीता व निकिता ने तीसरा स्थान किया हासिल

अल्मोड़ा/रानीखेत। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.एलपी वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा एक गंभीर बुराई है। नशे का सेवन व्यक्ति को शारीरिक मानसिक ,आर्थिक व सामाजिक रूप से हानि पहुंचाता है।नशे से ग्रसित मनुष्य अपने इस अनमोल जीवन को बर्बाद कर देता है।युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशामुक्ति अभियान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ललिता कांडपाल ने प्रथम,विनीता आर्या ने द्वितीय एवं गीता कांडपाल एवं निकिता कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ.मंजरी जोशी,डॉ.सीमा प्रिया,डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी,डॉ ईशान गैरोला, प्रवीण बोरा,हेमंत मनराल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप
To Top

You cannot copy content of this page