धर्म-संस्कृति

नैनीताल हुई रंगों से सराबोर,देखे तस्वीरें


नैनीताल। 15 से भी अधिक वर्षों के बाद उत्तराखंड में दो दिन होली पर्व मनाया गया, जहां तराई क्षेत्र में अट्ठारह मार्च को होली पर्व मनाया गया तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में आज 19 मार्च को धूमधाम से होली पर्व मनाया गया।
शनिवार को सरोवर नगरी नैनीताल में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया वीकेंड के चलते काफी संख्या में सैलानी भी नैनीताल पहुंचे हुए थे, और स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व होली का जश्न मनाया। हालांकि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष लोगो में होली को लेकर कम ही उत्साह देखने को मिला। वही डीआईजी आवास में डीआईजी नीलेश आनंद भरने संग पुलिसकर्मियों द्वारा होली खेली गई

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page