शिक्षा

नैनीताल की बेटी रिया ने किया प्रदेश का नाम रोशन

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपने हुनर को लोहा मनवा चुकी है।समय- समय पर हर क्षेत्र में बेटियां अलग मुकाम हासिल कर न केवल प्रदेश का बल्कि देश का नाम भी रोशन कर चुकी है। वही अब नैनीताल जनपद की रिया ने भी अपनी  कामयाबी का परचम लहरा कर देवभूमि का नाम रोशन किया है।NEET 2022 के परीक्षा परिणाम में नैनीताल जनपद ग्राम खनायत धड़ा बैलपड़ाव निवासी रिया खनायत ने ऑल इंडिया स्तर पर 77वीं रैंक और प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिसके बाद उनके परिजनों सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है।और रिया की इस कामयाबी के बाद सभी लोगो उनको बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है।
बता दे कि रिया ने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग सड़क धंसने व पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी सुरक्षा को लेकर आवागमन बंद
To Top

You cannot copy content of this page