कुमाऊँ

नैनीताल लबालब हुई नैनीझील का जलस्तर पहुंचा 11 फिट के करीब


ननैनीताल। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद सरोवर नगरी में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश ने शनिवार दिन भर चलती रही जिसके चलते नगर का जनजीवन अस्त वस्त हो गया था। जिससे लोगो  की फजीहत भी हो गयी,हालांकि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अलर्ट के चलते जनपद के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन कार्यालय पहुचंने वाले लोगो व रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए बाजार आने जाने व सैलानियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर है। जिससे नैनीताल की पहचान नैनीझील का स्तर भी काफी बढ़ चुका है।वही झील में खड़ी नोकाए भी पानी में डूब गई,तथा नालों के जरिए काफी मात्रा में कूड़ा भी झील में समा गया।तो जगह जगह सड़को पर भी ओवर फ्लो सीवर का पानी बहने लगा,जिसके चलते पैदल चलने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

वीकेंड होने के चलते शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहूंचे हुए थे लेकिन दिन भर सैलानियों को भी अपने होटलों में रहने पर मजबूर होना पड़ा।वही पर्यटको से खचाखच भरी रहने वाली

मॉल रोड,पंत पार्क,भोटिया मार्किट सहित नैनीझील भी सुनी पड़ी रही।जिसके चलते पर्यटन पर आधारित नाव चालक, टैक्सी चालक व पंत पार्क में ठेली रेहड़ी लगाने वाले लोग भी दिन भर बारिश के थमने का इंतजार करते रहे।लेकिन बारिश ने भी पूरे दिन सभी को निराश कर दिया।

बीते 24 घंटों में नैनीताल में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई,वही झील का जलस्तर 11 फिट के करीब पहूंच चुका है। वही तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई,तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

To Top

You cannot copy content of this page